क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच तेतरियाटांड टीम ने सोनो टीम को दो रन से हराया
क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच तेतरियाटांड टीम ने सोनो टीम को दो रन से हराया
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव/ बलजीत कुमार पासवान
झाझा/जमुई : झाझा प्रखंड क्षेत्र के अलकजरा गांव में एक दिवसीय मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में अलग अलग जगह से कुल आठ टीम ने हिस्सा लिया जिसमें फाइनल मैच मां काली स्टार युवा क्रिकेट क्लब तेतरियाटांड और चुरहेत क्रिकेट क्लब सोनो के बीच खेला गया। टूर्नामेंट चार-चार ओवर का आयोजित किया गया। फाइनल में पहुॅची दोनो टीम के बीच हुये टाॅस में मां काली स्टार युवा क्रिकेट क्लब तेतरियाटांड ने चार ओवर मे तबातोड़ बल्लेबाजी करते हुये कुल 35 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चुरहेत क्रिकेट क्लब सोनो निर्धारित ओवर में 33 रन ही बना पाया। फाइनल मैच का विजेता बने मां काली स्टार युवा क्रिकेट क्लब तेतरियाटांड को टूर्नामेंट के मुख्य आयोजनकर्ता अजीत कुमार के द्वारा पुरस्कार दिया। जबकि पूरे टूर्नामंेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले तेतरियाटांड टीम के बल्लेबाज अवधेश जिन्होने 30 गेंद सर्वश्रेष्ठ 120 रन बनाया उसे मेन आॅफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णायक की भूमिका जडेजा और पवन सिंह ने निभाया मौके पर आयोजनकर्ता सदस्य डाॅ.पवन कुमार, प्रिंस यादव, रूपेश, सचिन, गुडडु, गुलशन सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment