नारगंजो के समीप दो बाइक आपस मे टकराया, दोनो की स्थिति गम्भीर

नारगंजो के समीप दो बाइक आपस मे टकराया, दोनो की स्थिति गम्भीर


सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव/ बलजीत कुमार पासवान

झाझा/जमुई : थाना क्षेत्र के नारगंजो गांव के समीप दो बाइक की टक्कर हो गयी इस घटना में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया घायल की पहचान पचकठिया गांव निवासी रमेश टुडू तथा रजला गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की रमेश दीदी के घर नारगंजो से चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के नूनतारा जा रहा था। तथा चंदन अपने ससुराल मधुपुर से रजला आ रहा था तभी नरगंजों के पास बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और आमने-सामने टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई घायल दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना