रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज, अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर से करने की मांग की1
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज, अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर से करने की मांग की
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार
समस्तीपुर : बताते चलें कि समस्तीपुर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के साथ रालोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज से मुलाकात की। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर 1 जनवरी से चलने वाली दरभंगा आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर से करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान का भी अनुरोध किया है।
समस्याओं के समाधान का किया मांग :
समस्तीपुर के भोला टॉकीज समपार फाटक 53ए एवं मुक्तापुर गुमटी संख्या-02 पर आरओबी के निर्माण, सकरी-हसनपुर रेल परियोजना (79 कि०मी०) अंतर्गत हरिनगर-कुशेश्वरस्थान- बिथान (22 किमी) और खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना (44 कि०मी०) अंतर्गत अलौली से कुशेश्वर स्थान रेल लाइन के वैकल्पिक मार्ग की स्वीकृति की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कर्पूरी ग्राम स्थित समपार संख्या 59 पर आरओबी निर्माण। भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-कर्पूरीग्राम नई रेल लाइन की शीघ्र प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाए। समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड में खुदीराम बोस स्टेशन से 200 फीट पूर्व समपार फाटक संख्या 66 की अधतन स्थिति क्या है।
रेलवे की पिछली बैठक (आरपीसीएयू) में नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के सुविधा के लिए जयनगर- पटना इंटरसिटी, पवन एक्सप्रेस, गोंडिया एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, आसाम एक्सप्रेस का खुदीराम बोस स्टेशन पर ठहराव का मांग किया था। परंतु कम से कम इंटरसिटी, जयनगर- पटना एवं बरौनी गोंडिया एक्सप्रेस, अवध - आसाम एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। बरौनी नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस का ठहराव समस्तीपुर स्टेशन पर दिया जाए। हाजीपुर बरौनी के बीच 6 जोड़ी मेमू ट्रेन चलाई जाए।
मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (जेईई) की तैयारी के लिए छात्रों के हित में बरौनी से कोटा के लिए एक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाए। कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन को गुड्स टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी खुल जाने से व्यापारियों के आवाजाही बढ़ी है, रेलवे की आमदनी बढ़ेगी।

Comments
Post a Comment