सोनो प्रखण्ड में उप चुनाव मत गणना हुआ संपन्न
सोनो प्रखण्ड में उप चुनाव मत गणना हुआ संपन्न
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : सोनो प्रखण्ड अंतर्गत 13 मतदान केन्द्र पर उप पंचायत चुनाव हुआ था जिसका गिनती शनिवार को सोनो प्रखण्ड के निर्वाचन भवन सोनो मे हुआ। जिसका परिणाम दहियारी पंचायत के सरपंच पद के लिए तीन उमीदवार अपना किस्मत आजमा रहे थे जिसमे सारो देवी के कुल मतदान 967 मत मिला, गुलटेन पासवान को 936 मत, और चासमनी दास को 801 मत मिला जिसमे 31 मत से सारों देवी को सरपंच पद पर जीत हासिल की।
दरअसल सारों देवी के पति स्व छकन माझी को निधन होने पर कारू यादव के कहने पर चुनाव लडने का फैसला लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने विधवा महिला को समर्थन देते हुए 31 मतो से जीतकर सरपंच बनाया है। महिला ने बताई है कि ग्रामीण के प्यार और आशीर्वाद से चुनाव जीत मिली है।
वही सोनो पंचायत से वार्ड नं 7 से दो उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे थे, जिसमे बमबम पांडे को 425मत मिला और बमबम राय को 123 मत, प्रतिद्वंदी को 302 मत से हराकर जीत हासिल की। इन्होंने भी बताया है कि ग्रामीण के प्यार और आशीर्वाद से चुनाव जीत मिली है। मैं अपने पंचायत वार्ड 7में विकास को आगे बढ़ाने का कार्य करूँगा।

Comments
Post a Comment