आरा में विकास वैभव ने दोहराया संकल्प बिहार का विकास बिहार के लोग ही करेंगे

आरा में विकास वैभव ने दोहराया संकल्प बिहार का विकास बिहार के लोग ही करेंगे


🔸बाबू वीर कुंवर सिंह और महान गणितज्ञ पद्मश्री डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के घर से लाई गई मिट्टी से हुआ आईजी विकास वैभव का तिलक।

आरा : 1857 के क्रांति के अग्रदूत बाबू वीर कुंवर सिंह तथा आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ पद्मश्री वशिष्ठ नारायण सिंह के ग्रीस जिले आरा में आज महाराजा कॉलेज परिसर में नमस्ते बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में भोजपुर जिले के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई कार्यक्रम आईए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान के बैनर तले आयोजित था।                अभियान के कोऑर्डिनेटर तथा आरा जिले के निवासी राहुल कुमार सिंह इस कार्यक्रम के संयोजक थे आईजी विकास वैभव मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। आगत अतिथियों का स्वागत राहुल कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर जिले के तमाम चर्चित चेहरे मंच पर मौजूद थे।


            अपने भाषण के दौरान विकास वैभव ने बिहार के गौरवशाली अतीत की चर्चा की बताया कि किस तरह से पूरे बिहार का मान सम्मान बिहार के विश्वविद्यालय यहां के महापुरुषों ने बढ़ाया पूरे दुनिया से लोग बिहार में शिक्षा ग्रहण करने आते थे बाद में बिहार बदहाली का शिकार हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 20-47 तक बिहार देश का अग्रणी राज्य बनेगा उन्होंने कई सारे ऐसे अनुभवों को भी उपस्थित जन समुदाय से शेयर किया जो हर बिहार के मन की व्यथा है।

         इंफ्रास्ट्रक्चर का सवाल भी उन्होंने मंच से उठाया साथ ही साथ विस्तार से यह भी बताया कि कैसे बिहार के लोग ही मिलकर बिहार को विकसित प्रदेश बन सकते हैं। अभियान से जुड़े आलोक रंजन ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जबकि लोग कुमार सिंह ने अभियान के द्वारा देश दुनिया और प्रदेश में अभी तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया मंच संचालन बेगूसराय के कॉर्डिनेटर और वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर कुमार राय ने किया।

      अभियान के अश्वनी कुमार सिंह गार्गी चैप्टर की प्रमुख डॉक्टर प्रीति बाला, ओपी सिंह, मौर्य होटल पटना के प्रबंधक बी डी सिंह, आरा के प्रबुद्ध शिक्षाविद व समाज सेवी संजय सिंह नागेश्वर दुबे प्रमोद राय सुरेश सिंह अभियान के मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह अभियान के प्रमुख साथी इंजीनियर कुमार राहुल कौस्तुभ जी शिवेश जी सतीश गांधी, विकास शाही कन्हैया जी रोहित कुमार अमीर अहमद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना