सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत


सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो/जमुई : सोनो थाने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग एनएच 333 भीठरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम को पिकअप वाहन की ठोकर मारने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से  घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे सोनो उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर जमुई सदर अस्पताल कर दिया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत गयी। 

     मृतक व्यक्ति की पहचान जयराम यादव पिता बिनो यादव ग्राम अलकजरा बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने की भरोसा दिलाया। वहीं मृतक के पुत्र विष्णु देव यादव के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया।

       मृतक के पुत्र के द्वारा बताया गया कि पिता ग्राम भीठरा में मवेशी को लेकर पैदल जा रहे थे। इसी क्रम में तीव्र गति से आ रहे वाहन चालक ने मेरे पिताजी को धक्का मार दिया जिससे वे जख्मी हो गए और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। इस धटना की जानकारी मृतक परिजनों को मिलने पर पुरे परिवार में मातम छा गई।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना