नव नियुक्त शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता से मिलकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमयाल अहमद ने दी बधाई

नव नियुक्त शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता से मिलकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमयाल अहमद ने दी बधाई


पटना : सैयद शमायाल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने आज बिहार के नव नियुक्त शिक्षा मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता को शिक्षा जगत के इस महत्वपूर्ण पद को ग्रहण करने हेतु उनके निवास स्थान पर मिलकर उन्हें बुके, शालॅ और माला भेंट कर ढेरो शुभकामनाए दी। उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े बिहार के 25 हजार प्राइवेट स्कूलों के तरफ से भी माननीय शिक्षा मंत्री को बधाई दी।

           श्री सैयद शमायल अहमद ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बिहार की शिक्षा वयवस्था को सही आयाम, रूप रेखा, एवम उत्कर्ष मार्गदर्शन हेतु शिक्षा मंत्री के रूप में श्री आलोक कुमार मेहता का चयन करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित शिक्षा मंत्री के बरसो का अनुभव एवं बिहार को अग्रसर करने की ललक जो आलोक कुमार मेहता जी के रगो में है यह निसंदेह बिहार के छात्रों और विद्यालयों के उज्जवल भविष्य के पक्ष मे कार्ययत एवम लाभकारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना