कर्पूरी ठाकुर जयंती से गांधी जी के शहादत दिवस तक चलाया जायेगा जन अभियान : शंभूशरण सिंह

कर्पूरी ठाकुर जयंती से गांधी जी के शहादत दिवस तक चलाया जायेगा जन अभियान : शंभूशरण सिंह


जमुई : भाकपा माले जमुई जिला कमिटी की बैठक अतिथि पैलेस जमुई के सभागार में हुई बैठक शुरु होने से पूर्व महानायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती उनके तेलय चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाकपा माले जमुई जिला सचिव काॅमरेड शंभूशरण सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक गरीब परिवार में पैदा होकर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री बने एवं शोषितों पीड़ितों दबे कुचले को न्याय  देने के लिए आगे बढ़कर काम किये। वहीं उन्होंने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गया परंतु आज वर्तमान केंद्र सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड करते हुए सैनिकों की बहाली में अग्निवीर जैसी योजना हो या फिर स्कीम वर्कर्स की बहाली सब अस्थायी किस्म के जहां जीवन-रोज़गार की कोई सुरक्षा नहीं है पब्लिक सेक्टर के सभी संस्थानों यथा ट्रांसपोर्ट,उद्योग,बैंक,रेलवे और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का संपूर्ण निजीकरण किया जा रहा है वहीं एक धर्म निरपेक्ष देश में पूरी सरकारी व्यवस्था राम मंदिर उद्घाटन में झोंक दी गई केंद्र सरकार के सभी वादे ढाक के तीन पात हो गये ।पार्टी की ओर से कर्पूरी जयंती से गांधी जी की शहादत दिवस तक जिला के सभी प्रखंडो में जनअभियान चलाने का फैसला लिया गया जनअभियान चलाते हुए 3 लाख रुपए कोष संग्रह अभियान को सफल करने का आह्वान किया गया बैठक में मनोज कुमार पाण्डेय,बासुदेव राय,बाबु साहब,कंचन रजक,कालू मरांडी,रमेश यादव,बासुदेव हांसदा,मोहम्मद सलीम अंसारी,जयराम तुरी,गुलटन पुजहर मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना