राम नाम के जयकारों के साथ राम भक्तों ने निकाला भव्य शोभायात्रा
राम नाम के जयकारों के साथ राम भक्तों ने निकाला भव्य शोभायात्रा, जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव रहे शामिल
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैकड़ों गांवों के राम भक्तों ने राम नाम के जयकारों के साथ निकाला भव्य शोभायात्रा। यह बता दें कि विगत पिछले 500 साल के लंबे अरसे के बाद अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देशवासियों में उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में सोमवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ो गांवों में राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली।
इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी निकाली गई जहां श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में शामिल हो कर जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव ने सोनो बाजार के हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर 21 किलो लड्डू की प्रसाद भगवान को चढ़ाकर भोग लगाया।
चकाई विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय मंडल, पैरामटियाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, कालीपाहड़ी मंदिर अध्यक्ष राकेश सिंह, गंदर माथुरी टोला के समाजसेवी विक्रम माथुरी, बटिया पंचमुखी हनुमान मंदिर, बटिया बाजार काली मंदिर, पैरामटियाना, सरधोडीह, डुमरी,सोनो, बलथर, अड़बरिया, नैयाडीह, पनारी, किशनमंटांड़, औरैया आदि दर्जनों गांवों में शोभायात्रा निकाली गई।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रंजीत पासवान, प्रधानाध्यापक कपिलदेव माथुरी, पैक्स अध्यक्ष कुंदन यादव, मुखिया प्रतिनिधि अयोधया मंडल, प्रतिनिधि दिगंबर पांडे, मुखिया प्रतिनिधि सुनील रविदास, पूर्व मुखिया राधो यादव, शिशुपाल माथुरी, महेंद्र यादव, राकेश माथुरी, बोढ़न माथुरी, रामखेलावन माथुरी, कृष्ण माथुरी, बजरंगी माथुरी, उत्तम माथुरी, उत्तम माथुरी, सुधीर यादव, समेत काफी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment