अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा
मुजफ्फरनगर-खतौली : डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया 496 वर्षों के निरंतर संघर्ष व साढे चार लाख राम भक्तों के बलिदानों के फल स्वरुप अयोध्या में भगवान श्री रामलला अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं इसको लेकर पूरे विश्व में उत्साह है। नगर, गांव मोहल्ले गली गली सब राममय हो रहे हैं। वहीं अपने जनपद मुजफ्फरनगर में भी 300 से भी अधिक प्रमुख स्थानों पर प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधा प्रसारण भक्तों ने देखा। खतौली नगर में 22 जनवरी 2024 को श्री कृष्ण मंदिर के महंत पूज्यपाद शान्त मुनि माधवव्यास जी महाराज के सानिध्य में एक भव्य कार्यक्रम रेलवे रोड धर्मशाला में आयोजित किया गया।
इस दिन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा राम श्री राम मंदिर होली चौंक खतौली से रेलवे रोड धर्मशाला तक 501 से अधिक मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा बैंड बाजे सहित धूमधाम के साथ निकाली गई। यह यात्रा प्रात 8:00 बजे से प्रारंभ हुई और प्रमुख स्थानों से होते हुए कार्य क्रम स्थल पर 9.30 पहुंची। रेलवे रोड धर्मशाला प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक कार्यक्रम हुई।
इसमें मंदिर से संबंधित जानकारी कार सेवकों के अनुभव तथा एक विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या से प्रभु श्री राम लाल के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के हम सभी खतौली वासियों को साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिन खतौली के हर मंदिरों को सजाया गया तथा शाम को महाआरती संपन्न हुई।


Comments
Post a Comment