बच्चों के लिए चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का संचालन जमुई में शुरू
बच्चों के लिए चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का विधिवत संचालन जमुई में शुरू
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : जमुई शहर के पंच मंदिर रोड में अत्याधुनिक डॉ. निलय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. झा ने चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ किया। वही मौके पर प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. झा ने कहा कि नव स्थापित चिल्ड्रेन हॉस्पिटल नवजात शिशुओं के साथ अन्य बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। यह अस्पताल शिशुओं से लेकर बच्चों तक को चिकित्सा का व्यापक विकल्प प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निलय आनंद नामी गिरामी चिकित्सा संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त विशेषज्ञ हैं।
वहीं अस्पताल के कर्ता-धर्त्ता सह नामचीन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय आनंद ने बताया कि एक लंबे अरसे से जमुई में बच्चा अस्पताल की शुरुआत करना मेरा सपना था जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि जमुई शहर में शिशु रोग से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए एक भव्य चाइल्ड केयर यूनिट की जरूरत महसूस की जा रही थी ताकि जरूरतमंदों को बड़े शहरों की ओर दौड़ न लगानी पड़े। अब इसके खुल जाने से इसमें काफी कमी आएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में चाइल्ड केयर से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण, उच्च टेक्नोलॉजी एवं आधुनिक मशीनों का समावेश है। चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बाल देखभाल विभाग में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, ऑडियोलॉजी, प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी से लेकर हर प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है।
डॉ नीलेश ने बताया कि इस अस्पताल में आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस मशीन एवं अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं जिनमें रेडियम वार्मर, मल्टी पैरामीटर, इन्फ्यूजन सिरिंज, पलग गेयर एनालाइजर, सीपैक नेबुलाइजर, वेंटीलेटर, फोटो थेरेपी मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एनआईसीयू आदि शामिल है। अब इस जिले के लोगों को दूसरे जिले एवं राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि यहां समस्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है। यहां बीमार बच्चों का इलाज आसानी से हो सकेगा।
विशेषकर बच्चों के लिए उनके विभिन्न प्रकार के रोगों के इलाज हेतु यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा ताकि किसी भी समय पीड़ितों की चिकित्सा में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और उसका इलाज जरूरत के मुताबिक सही ढंग एवं सुचारु रूप से किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यहां एक ही छत के नीचे बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, और दंत चिकित्सा जैसी विशेष सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। उन्होंने अस्पताल के चालू होने पर खुशी का इजहार करते हुए पीड़ितों से डॉ. निलय ने चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की सेवा लेने की अपील की है।
इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ. जवाहर प्रसाद सिंह, डॉ, चंदरशेखर सिंह, लव कुश गैस एजेंसी के प्रधान मनोज कुमार सिंह समेत कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी के अलावे अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment