जिला परिषद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हुआ स्थगित

जिला परिषद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हुआ स्थगित


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

आज 23 जनवरी मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि रिट में जिन बिन्दुओ को उठाया गया है। उसके आलोक में उनके द्वारा सभी जिला परिषद के सदस्यो को नोटिस जारी कर एक आवश्यक बैठक बुलाया जायेगा। उसके बाद उनके स्तर से आदेश पारित किया जायेगा। फिर पंचायती राज नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीँ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले खेमे के जिला परिषद सदस्यों ने कहा की हमलोग सभी पार्षद एकजुट हैँ जीत हमारी हीं होगी।


Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना