समुचा राष्ट्र हुआ पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का : विकास

समुचा राष्ट्र हुआ पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का : विकास


 सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन 

जमुई : प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर बिठलपुर गाँव मे 501 महिलाओं ने कलश यात्रा से किया स्वागत। जहां जय श्रीराम के नारों से एवं भगवा जयकारों से गुंजयमान रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम मे प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज बिठलपुर गाँव के शिव मंदिर प्रांगण में महा आष्टजाम कार्यक्रम से पूर्व रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हिन्दू ह्रदय सम्राट विकास प्रसाद सिंह शामिल हो पुरे गाँव भ्रमण कर मंदिर प्रांगण में समापन किया।

पुरे बिठलपुर गाँव में सडक किनारे के साथ साथ सभी घरों में श्रीराम की छवि वाली भगवा झंडा से राममय हो गया। पांच सौ महिलाओं और बच्चियों द्वारा मन्त्रोंचार से युक्त कलश को अपने माथे उठाकर प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ भ्रमण किया।

भव्य शोभायात्रा मे पंडित मन्नु जी, मोहन सिंह, रविंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, जवाहर सिंह, नवल सिंह, रविंद्र यादव, वार्ड पार्षद सिंटू सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ़ कक्कू प्रिया कुमारी सहित सैकड़ो महिला पुरुष रामभक्त शामिल हो जयकारे के साथ शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना