सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नज़र,ना करें किसी तरह की भ्रामक पोस्ट : सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी भागलपुर

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नज़र,ना करें किसी तरह की भ्रामक पोस्ट : सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी भागलपुर

🔸आयोजन के लिए लेना होगा, आदेश वरना होगी कार्रवाई।

भागलपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन को लेकर पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।                आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, सभी डीएसपी और  जिले के सभी थाना अध्यक्ष फिजिकल और वर्चुअल मोड में मौजूद रहे।

            इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराए जाने की बात करते हुए यह भी दिशा निर्देश दिया कि बिना सक्षम पदाधिकारी के कोई भी पूजा समिति किसी भी तरह का आयोजन ना कराएं।

           इस दौरान डीएम ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कही और यह भी दिशा निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें.... आईये सुनते हैं जिलाधिकारी ने इस पर क्या कुछ कहा. ..


Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना