पाहुना का आगमन : जमुई में 21 जनवरी की संध्या में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन

 पाहुना का आगमन : जमुई में 21 जनवरी की संध्या में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन 


सिटी संवाद : डॉ० निरंजन कुमार 

जमुई : अयोध्‍या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह सभी जगहों पर देखा जा रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन एक जनवरी से घरों में पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्रक लेकर पहुंच रहे हैं। जमुई में भी इस महोत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है।

   दैनिक जागरण ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अविस्मरणीय बनाने का प्रण लिया है। प्रतिष्ठित हिंदी अखबार के सौजन्य से 21 जनवरी को जमुई शहर का कचहरी चौक राममय दिखेगा। दैनिक जागरण संध्या में यहां दीपोत्सव का आयोजन करेगा और पहुना के आगमन का जश्न मनाएगा।

   प्रतिष्ठित अखबार के प्रधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम हम बिहारियों के पाहुन हैं। करीब 500 साल बाद उनका पुनः मंगल आगमन हो रहा है। रोम-रोम में राम बसाने के लिए 21 जनवरी को जमुई में दिवाली मनाया जाएगा। उपस्थित लोग कचहरी चौक पर पाहुन के आगमन को लेकर दीपक जलाएंगे और राम में रम जाएंगे। श्री सिंह ने श्रद्धालुजनों से गुजारिश करते हुए कहा कि 21जनवरी को संध्या में कचहरी चौक पहुंचें और श्रीरामोत्सव का हिस्सा बनें।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना