जन जन के नेेता थे फाल्गुनी बाबू - रणजीत सिंह

जन जन के नेेता थे फ़ाल्गुनी बाबू - रणजीत  सिंह 


सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल सोनो/जम

सोनो - चकाई से चार बार भाजपा के विधायक रह चुके स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव की 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत पश्चात वक्ताओं ने उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अपर्णा सेवा समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि स्व0 फाल्गुनी बाबू चकाई  की जनता के आवाज थे। वे जन जन और कण कण के नेता थे।चकाई के चहुंमुखी विकास की जो लकीर उन्होंने  खिची है वह आज भी स्मरणीय है। श्रीसिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकास की परिकल्पना उनके मन मस्तिष्क में स्वयं उपजती थी। उनके हृदय में विरोधियों के प्रति भी सम्मान की भावना थी। अपने सम्बोधन में जमुुई जिला भाजपा के मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि फाल्गुनी प्रसाद यादव राजनीति में शुचिता ,पारदर्शिता और ईमानदारी का अक्षर सह पालन किया करते थे।इस अवसर पर प्रदीप कुमार वर्णवाल, जानकी यादव, अशोक तमोली, मुन्ना वर्णवाल, भगवान भगत, गीतानंदन पौदार, कामदेव सिंह,कामदेव दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना