बिहार सरकार रोजगार देकर कलम किताब थमा रहा तो केंद्र सरकार झंडा देकर त्रिशूल तलवार थमा रहा - डॉ० त्रिवेणी यादव

बिहार सरकार रोजगार देकर कलम किताब थमा रहा तो केंद्र सरकार झंडा देकर त्रिशूल तलवार थमा रहा - डॉ० त्रिवेणी यादव


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन 

जमुई : भारत देश स्वतंत्र, समता मूलक समाज देश है लेकिन भाजपा आरएसएस ने षड्यंत्र कर धर्म की आड़ में गरीब मजदूर किसान युवाओं को गुमराह कर रहा है। राम भगवान सबका है हर कण कण में है लेकिन धर्म की मुद्दा लेकर युवाओं को रोजगार, देश को विकास नहीं कर बेरोजगार देश, कंगाल देश की ओर केंद्र सरकार ने ले जा रहा है। 

      उक्त वक्तव्य आज राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय जमुई में डाॅ० त्रिवेणी यादव जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में भारतीय संविधान के उद्देश्य बताते हुए बाबा साहब के 22 प्रतिज्ञा की जानकारी दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो कहा करके दिखाया, बहुत कम दिनों में 5 लाख नौकरी देकर भारत के इतिहास पन्नों में बिहार का नाम दर्ज किए। बाकी बचा वादा पुरा किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार की एक करोड़ नौकरी लिफाफा में बंद है यह सब जुमला देश के जनता समझ चुका है कुर्सी खिसकना तय है। भारतीय संविधान को हर विद्यालय और घर में पढ़ना जरूरी है। तभी देश विकसित होगा।

   गोल्डन अम्बेडकर प्रदेश सचिव ने बताया कि मंदिर आस्था के प्रतीक हैं लेकिन केंद्र सरकार ने पुंजीपतियों को बढ़ावा देकर शैक्षणिक समानता से भटकाकर छात्र युवाओं के हाथ में झंडा थमा दिया जिससे गरीब मजदूर किसान के युवाओं पढ़ लिख नहीं सके बेरोजगार होकर सड़क पर भटकते रहे, लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लाखों रोजगार देकर हाथ में कलम किताब पकड़बाने का काम किए। 

          भाजपा आरएसएस विद्यालय, काॅलेज, अस्पताल को कभी बढ़ावा नहीं देकर सिर्फ़ चुनाव में हिंदू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद का एजेंडा बनाता है। भारतीय संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति लागू कर गुलाम देश बनाने का बड़ी षड्यंत्र है जो भारत देश के युवाओं संविधान के पन्नों को पढ़कर रहा है जिससे भाजपा के गंदी राजनीति समझ चुका है।      

       इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अधिवक्ता कृष्णा यादव, झाझा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, बीस सुत्री जिला सदस्य मोहम्मद रूस्तम, अधिवक्ता महासचिव मनोज साह, जिला उपाध्यक्ष प्रयाग यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद,नगर अध्यक्ष मोहम्मद नैयर, देवेन्द्र यादव, दिनेश यादव, राजद नेता विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना