पटना गये होटल मे काम करने के दौरान युवक 15 दिनो से लापता, परिजन परेशान
पटना गये होटल मे काम करने के दौरान युवक 15 दिनो से लापता, परिजन परेशान
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, अलीगंज
जमुई : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के आढा गांव निवासी मो वसारत शाह के 30 वर्षीय पूञ मो शमीम शाह 15 दिनो से लापता है। जिससे परिजनो मे चिन्ता का विषय बना हुआ है। परिजन खोजबीन कर थक चुके है। लापता युवक के पिता मो वसारत शाह ने बताया कि एक महीने पहले पटना के बिरियानी महल होटल जो कंकडबाग पटना मे अपने बहनोई के साथ काम करने गया था। जो एक महीना से काम उसी होटल मे कर रहा था, जो अचानक 15 दिनो से मो० शमीम शाह लापता है। बेटे की लापता की सूचना मिलने से परिजन चिन्तित व परेशान है। पीड़ित पिता ने बताया कि लापता युवक के भरोसे ही परिवार का भरण पोषण चल रहा था। अचानक युवक की लापता होने परिजन मे कौतुहल का महौल बना हुआ है।

Comments
Post a Comment