श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर औरंगाबाद हुआ हाई अलर्ट, जिला के सभी थाने में हुई शांति समिति की बैठक
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर औरंगाबाद हुआ हाई अलर्ट, जिला के सभी थाने में हुई शांति समिति की बैठक
🔸जिला के डीएम एसपी ने चिन्हित जगहों पर किया फ्लैग मार्च।
औरंगाबाद : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. खासकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले शोभा यात्रा का रूट सत्यापन किया गया जिसको लेकर हर थाना में शांति समिति की बैठक किया गया जिसका मकसद है आम लोगों में सुरक्षा की भावना कायम करना, कई इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च भी किया है जिसका नेतृत्व औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ,जिलाधिकारी श्री कान्त शास्त्री, S D O बिजयंत कुमार नगर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित जिले के सभी आला अधिकारियों ने किया
तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह से डीएम और एसपी एवं नगर थाना अध्यक्ष सहित औरंगाबाद के पुलिस जवान. नगर थाना से पुरानी जीटी रोड होते हुए हनुमान मंदिर से रमेश चौक इलाके में फ्लैग मार्च करते हुए नजर आये वही ओबरा दाउदनगर में एडीपीओ ऋषि कुमार ने कई थाने में शांति समिति की बैठक कर लोगो को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने का आग्रह किया है वही निकलने वाला शोभा यात्रा का भी रुट निर्धारित किया है आज पूरे जिले को हाईएलर्ट कर दिया गया और सभी चिन्हित स्थानो पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Comments
Post a Comment