शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा


पटना :  माध्यमिक, इन्टर एवं डिग्री काॅलेज के अनुदानित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के  शीघ्र समाधान हेतु डॉ अभय नाथ सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्व नाथ आरलेकर से मिलकर अवगत कराया एवं ज्ञापन दिया। 

     कुलाधिपति महोदय से सामान्य शिक्षा एवं कृषि शिक्षा की समस्याओं पर विस्तार से 46 मिनट वार्तालाप हुयी। निम्न प्रमुख मांग की गयी- 

1- वर्ष 2008 से अभी तक परीक्षाफल के आधार पर अनुदान राशि में वृद्धि नहीं की गयी है। इसमें नियमानुसार वृद्धि कर बकाया राशि की एक मुश्त भुगतान की जाए। 

2-  सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को नियमानुसार प्रोन्नति दी जाए। 

3 -  अनुदान के बदले नियमानुसार वेतनमान और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। 

4 -  रिक्त हो रहें पदों पर नयी बहाली की जाए। 

5 -  सिनेट एवं सिंडिकेट का चुनाव कराया जाए।

6 - अपनी मांगों के समर्थन में आन्दोलन करने पर शिक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों पर दण्डात्मक कार्यवाई के आदेश को शीघ्र वापस लिया जाए। 

7  - शिक्षाविद्  एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ अभय नाथ सिंह के सुझाव पर महामहिम राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय को अन्य विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की गयी। 

8 - विद्यार्थियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित कर कृषि कार्य से जोड़ा जाए। 

9 - भारत की पहली महिला किसान क्लब- ममता महिला किसान क्लब, पंचदमिया, लालगंज, वैशाली के कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की जाएगी। 

10 - प्राकृतिक खेती से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, और लाभदायक है। 

11 - युवाओं को कृषि कार्य से जोड़ कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाए। 

    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह वीरचन्द पटेल स्मारक महाविद्यालय, देसरी, वैशाली के सहायक आचार्य डॉ अभय नाथ सिंह के नेतृत्व में प्रो० अनुराग कुमार, अक्षय नाथ सिंह, प्रिया सिंह आदि ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना