सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण

सिटी संवाददाता जमुई : प्रो० रामजीवन साहू

      पर्यावरण भारती द्वारा बिहार राज्य के जमुई शहर के जय शंकर नगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पौधारोपण किया गया।        पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात राज्य के नदियाद में हुआ था। वे अधिवक्ता, राजनेता एवं आधुनिक भारत के एकीकरण के मार्गदर्शक थे। वारदौली में किसान आंदोलन के अगुआई के कारण उन्हें सरदार नाम से पुकारा जाने लगा। 1947 में 700 स्वतंत्र देशी रियासतों को सरदार बल्लभ भाई ने एक कर भारत का पुनर्निर्माण किये। हैदराबाद, जूनागढ़, जम्मू कश्मीर को सरदार जी ने बल प्रयोग कर भारत में मिलाया। उनका देहावसान 15 दिसंबर 1950 को 75 वर्ष की आयु हुआ। ऐसे महापुरूष के जन्म दिन पर पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है।

      पर्यावरण भारती के पौधारोपण में राम बिलास शाण्डिल्य, नवल कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार बर्णवाल, पवन कुमार बर्णवाल आदि ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना