आपस में ही लड़कर अपना सर्वनाश कर लेगी महागठबंधन : श्रेयसी सिंह
आपस में ही लड़कर अपना सर्वनाश कर लेगी महागठबंधन : श्रेयसी सिंह
एग्जाम पेपर बनाने वाले बच्चों के भविष्य से कर रही खिलवाड़।
सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने पत्रकारों से रु-ब-रु होते हुए 9वीं की परीक्षा में इस्लाम का प्रश्न पत्र पूछे जाने को लेकर मौजूदा सरकार और सरकार में शामिल लोगों को जमकर लताड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब इंडिया गठबंधन के लोग खुद ही अपना सर्वनाश कर लेंगे। बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि एग्जाम पेपर बनाने वाले को नहीं लगता है कि पढ़ाई-लिखाई और बच्चों के भविष्य से कोई खास लेना देना है।बिना जांच पड़ताल किए आउट ऑफ कोर्स का सिलेबस हंसी-मजाक में बना देने वाला जैसा क्वेश्चन पूछ रहे हैं। हमलोग निश्चित रूप से सरकार की मंशा को देख ही रहे है। मौजूदा सरकार को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं है। हाँ इतना विश्वास हुआ था कि शिक्षा विभाग के सचिव के. के. पाठक ने जब एक्शन लेना शुरू किया तो एक उम्मीद जगी थी।
लेकिन उसके बाद देख रहे है कि किस तरह का खेल चल रहा है। मौजूदा सरकार दबाब में काम कर रही है, या पढ़े लिखे सचिव भी इसमें साथ दे रहे है। ये हमारे समझ से भी परे है। वहीं श्रेयसी सिंह ने मां दुर्गा पर विवादित बयान देने वाले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह और सरकार को भी जमकर लताड़ा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरजेडी विधायक मां दुर्गा पर बयान देकर लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी विधायक का बयान दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने की मंशा से दिया जा रहा है। आरजेडी और जेडीयू के घिनौनी राजनीति का विरोध बिहार की जनता करती है जिसका नतीजा आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।
वहीं पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्रेयसी सिंह ने कहा कि बीजेपी किसी भी कीमत पर जेडीयू से समझौता करने नहीं जा रही है। बीजेपी ने ठान लिया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए यह भी कह डाला कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से नेतृत्वहीन है। इंडिया गठबंधन में शामिल लोग रावण की तरह दस सिर लगाकर घूम रहे हैं और अंत में आपस में ही लड़कर अपना सर्वनाश कर लेंगे।

Comments
Post a Comment