मांगों को लेकर किसान संघ ने दिया धरना, अधिकारियों को दिया ज्ञापन

मांगों को लेकर किसान संघ ने दिया धरना, अधिकारियों को दिया ज्ञापन


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई

खैरा/जमुई : खैरा प्रखंड के किसानों ने मुख्यालय परिसर में सोमवार को अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह ने की जबकि मंच संचालन पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने किया। मौके पर भारतीय किसान संघ के नेता प्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि किसानों के समक्ष आज जो समस्याएं हैं जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे कि किसानों का आर्थिक विकास अवरुद्ध हो गया है। समय पर किसानों के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इधर किसानों के समस्याओं के संबंध में एक किसान ने कहा कि गैरमजरुआ मालिक एवं बाकाश्त भूमि जिसका पूर्व में लगान निर्धारण करने के पश्चात भी रैयती अधिकार से वंचित किया जा रहा है। मौके पर परमानंद सिंह भरत बाजपेई कृष्णा सिंह कुंदन सिंह बालो यादव सुबोध सिंह विपिन सिंह उमाकांत मंडल विकास सिंह ने विचार को रखा।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना