तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक, SDM की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक, SDM की अध्यक्षता में बैठक आयोजित


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार

समस्तीपुर में मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की समाधि भूमि पर हर वर्ष आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई। कार्तिक धवल त्रयोदशी के मौके पर आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव आगामी 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में एसडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

उक्त बैठक में ग्यारहवें राजकीय महोत्सव को ऐतिहासिक बनाए जाने को लेकर अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों से अपील की। वहीं जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि महाकवि विद्यापति जी मिथिलांचल ही नहीं वरन सूबे के सर्वकालिक धरोहर रहे हैं। उन्होंने राजकीय महोत्सव के सफल संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की।

 साथ ही बैठक में तीन दिवसीय महोत्सव के मद्देनजर मंदिर के रंग- रोगण, साफ- सफाई, लाइटिंग, व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने सहित स्थानीय प्रतिभा को निखारने हेतु सम्यक मंच उपलब्ध कराने तथा महाकवि विद्यापति जी की श्रद्धांजलि में आयोजित कवि सम्मेलन में चर्चित कवि कुमार विश्वास को महोत्सव में आमंत्रित कर महोत्सव को यादगार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। विद्यापति परिषद के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि ने तैयारी को लेकर आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि मंदिर में रंग-रोगण सहित समारोह स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करने की आवश्यकता है। 

बैठक में अंचलाधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, बीईओ श्रवण कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. मदन कुमार, दलसिंहसराय नगर जदयू अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम, वरीय संपादक हिमांशु शेखर, मुखिया मुकेश कुमार, संजीत कुमार सहनी, रामप्रवेश राय, पंसस आशुतोष कुमार, संजीव बेनी, लालबाबू सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार समीर, कैलाश पासवान, रंजय कुमार सिंह, आदिल इमाम, मंडल अध्यक्ष अमित बिट्टू, भूपेंद्र नारायण सिंह,पूर्व मुखिया अरुण झा,रामाकांत राय,चतुरानंद गिरि आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना