नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुई हादसा
नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुई हादसा
🔹किऊल नदी के हनुमान घाट पर गहरे पानी में जाने से युवक की गयी जान।
सिटी संवाददाता : राकेश कुमार
टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला स्थित किऊल नदी के हनुमान घाट पर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक गहरे पानी में चले गया था जिस कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया था लेकिन बचा नहीं सके। मृतक युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी भीम तांती के 25 वर्षीय पुत्र छोटू तांती उर्फ भट्टू तांती के रूप में हुई है। उक्त घटना की जानकारी टाउन थाने को दी गयी, जिसके बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।
बताते चलें कि छोटू तांती उर्फ भट्टू तांती रविवार की सुबह नहाने को लेकर किऊल नदी स्थित हनुमान घाट गया था। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने युवक को डूबता देख उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि सूचना मिली थी कि किऊल नदी स्थित हनुमान घाट में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हुई है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

Comments
Post a Comment