नगर परिषद जमुई ने सूर्यनारायण व हनुमान घाट को किया डेंजर घोषित
नगर परिषद जमुई ने सूर्यनारायण व हनुमान घाट को किया डेंजर घोषित
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट
जमुई : जिले में दुर्गा पूजा समाप्त होते ही श्रद्धालुओं द्वारा चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर नदियों में मानक से विपरीत बालू के उठाव होने के कारण शहर के कई छठ घाट डेंजर बन गया है। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने छठ घाटों की स्थिति का अवलोकन कर एक पत्र जिला प्रशासन व खनन विभाग को लिखा है।
कार्यपालक पदाधिकारी ने जमुई नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित सूर्य नारायण छठ घाट तथा हनुमान छठ घाट को डेंजर बताया है। वहीं पत्र के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला प्रशासन व खनन विभाग के पदाधिकारी से उन छठ घाटों के गड्ढे को जल्द भरवाने का कार्य करने की बात कही है। ताकि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों व वहां पहुंचने वाले श्रद्धालु को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Comments
Post a Comment