समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान मृतक लाल बाबा के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, बंधाई ढाढस

समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान मृतक लाल बाबा के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, बंधाई ढाढस


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन

संवाद : डॉ० निरजंन कुमार

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज मोहल्ला निवासी लाल बाबा के निधन की खबर सुनकर नामदार समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान रविवार को उनके स्थाई आवास पर गईं। उन्होंने वहां लाल बाबा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मौके पर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. पासवान ने कहा कि परिवार के मुखिया का निधन परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। लाल बाबा के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें। उन्होंने परिजनों को  ढाढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।

     ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , समाजसेविका पूजा शर्मा , पिंकू पांडे , कन्हैया कुमार आदि लोग भी मौके पर उपस्थित होकर लाल बाबा को प्रणाम किया और परिजनों को इस विपदा की घड़ी में धैर्य से काम लेने की सलाह दी।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना