106 वी मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने परिवारजनों कों सम्बोधित
106 वीं मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने परिवारजनों कों सम्बोधित
लोकल उत्पादन कों पढ़ावा देने पर देशवासियों से मोदी जी किये अपील - विकास
सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार
देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपुत्र श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उदबोधित 106 वी मन की बात कों भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने रविवार को जमुई विधानसभा के अगहरा बरुअट्टा पंचायत के अभयपुर गाँव मे सैकड़ो ग्रामीणों के साथ सुने।
श्री विकास ने बताया कि आज की मन की बात मे मोदी जी ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी की बिक्री में उल्लेखनीय परिणाम आने पर ख़ुशी जाहिर की साथ ही सरदार पटेल जयंती एकता की दौड़ मे शामिल होने का देशवासियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के दौरान, हमारा मुख्य ध्यान 'वोकल फॉर लोकल' पर होना चाहिए, क्योंकि यह 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए हमारी सामूहिक आकांक्षा के अनुरूप है। युवा भारतीयों को राष्ट्र-निर्माण की विभिन्न पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पैरा एशियन गेम्स में कुल 111 पदक हासिल कर इतिहास में एक नया अध्याय लिखने पर खिलाडियों कों बधाई दिए।
मन की बात को श्री विकास के अलावे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बालमुकुंद सिंह, श्री उदय नारायण सिंह, श्री नरेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री योगेंद्र कु पासवान, श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री रामानंद गोस्वामी, श्री बिपिन सिंह, श्री गेनारी मांझी, श्री भरत मांझी, कैलाश चंद्रवंशी, सागर मंडल, जवाहर मंडल सहित सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

Comments
Post a Comment