पहले प्रयास में ज्योति को मिला 77वां रैंक, डीएसपी बन पिता के सपनों को करेंगी साकार

पहले प्रयास में ज्योति को मिला 77वां रैंक, डीएसपी बन पिता के सपनों को करेंगी साकार


सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार

 समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक गोपाल प्रसाद देव व किरण देवी की बड़ी पुत्री ज्योति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 77वीं रैंक लाकर अपने गांव सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्योति डीएसपी के पद के लिए चयनित हुई हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा मुजफ्फरपुर नवोदय विद्यालय से दसवीं तक हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट दरभंगा पब्लिक स्कूल से व स्नातक (रसायन प्रतिष्ठा) डाॅ एलकेबीडी महाविद्यालय ताजपुर से हुई। साथ ही ज्योति ने पटियाला पंजाब से बीएड भी किया है। उसी समय आइएएस की तैयारी नई दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर करने लगी। इसी बीच बीपीएससी की परीक्षा भी दी। जहाँ वो पहली प्रयास में ही 77 वीं रैंक लाकर डीएसपी पद के लिए चयनित हुई। वहीं ज्योति ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करना ही सही रहता है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य शुरू से ही अधिकारी बनने का था। इसलिए, मैंने इस प्रकार की परीक्षा पर फोकस किया। अब डीएसपी बन लोगों की सेवा करूंगी।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना