समस्तीपुर गॉट टैलेंट शो के ग्रैंड फिनाले में आशीष, आदित्य व रक्षित ने मारी बाजी
समस्तीपुर गॉट टैलेंट शो के ग्रैंड फिनाले में आशीष, आदित्य व रक्षित ने मारी बाजी
सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार
समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित वीनस वन फुड कोर्ट में शनिवार की देर शाम समस्तीपुर गॉट टैलेंट शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जहां वीनस वन के संचालक की माता परमेश्वरी देवी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं शो को जज करने वाले लकी गुप्ता, गुलशन ग्रोजर, लक्षमण कुमार, संदीप राजवीर व मेरी आइरीन ओस्टा मौजूद रहे। मौके पर वीनस वन के संचालक मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। जिससे जिला के हुनर को तराशने के लिए बेहतर मंच दिया जा सके। शो के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी डॉ. तरूण कुमार चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Comments
Post a Comment