अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डीएम से लगाई गुहार, सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा

अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डीएम से लगाई गुहार, सरकारी जमीन पर दबंगों का  कब्जा


 ग्रामीणों ने कहा : नोटिस के बाद भी खाली नहीं कर रहे जमीन।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट

लक्ष्मीपुर : जमुई में दबंगों द्वारा आम गैरमजरुआ जमीन को जबरन कब्जा को लेकर गांव के दर्जनों लोग समाहरणालय पहुंचे। जहां आक्रोशित होकर उन लोगों ने समाहरणालय का घेराव किया और जिलाधिकारी जमुई राकेश कुमार को लिखित आवेदन देते हुए अतिक्रमण किए हुए जमीन को अतिक्रमणकारियों से जल्द मुक्त करने की मांग की। उक्त जानकारीमामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया पंचायत स्थित धरवा गांव का है। 

वहीं मौके पर मौजूद मड़ैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह, मनी यादव, निराला कुमार, परमानन्द साह समेत अन्य लोगों ने बताया कि लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया पंचायत स्थित मौज कर्णपुर टोला धरवा में 10 कट्ठा गैरमजरुआ जमीन है। जिसका खाता नंबर 182 व खेसरा 1132 है, जिस पर गांव के ही राजकुमार यादव, कपिल यादव और मेघन यादव के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है।

 ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के कुछ भाग पर गोहाल और मकान भी बना लिया है। जिससे यहां के बच्चों को खेलने काफी दिक्कत होती है। यहां खेल का कोई मैदान भी नहीं है। हालांकि उक्त जमीन को लेकर अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा पहले भी सीओ से लिखित शिकायत की गई थी, जिस पर सीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त आम गैरमजरुआ जमीन का निरीक्षण कर अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया था। नोटिस मिलने के बावजूद खाली नहीं किया जमीन जबकि उक्त जमीन को सरकारी अमीन से नापी करवाकर जमीन चिन्हित किया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के द्वारा जमीन को खाली नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त जमीन को खाली कराया जाता है तो उस पर बच्चों के लिए खेल का मैदान, पंचायत भवन, जीविका भवन, लाइब्रेरी सहित अन्य सरकारी भवनों को बनाया जा सकता है। जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना