समस्तीपुर के 85 हजार छात्र-छात्राओं के काटे गए नाम
समस्तीपुर के 85 हजार छात्र-छात्राओं के काटे गए नाम
छात्र एवं छात्राओं के घर भेजा जा रहा है नोटिस।
DEO ने कहा - अभिभावक शपथ पत्र देंगे तभी हो पाएगा नामांकन।
सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार
समस्तीपुर में अक्टूबर महीने में स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले जिले के 85 हजार बच्चों का नाम काट दिया गया। जिसके कारण छात्र और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं शहर के रेलवे गल्फ फील्ड हाई स्कूल के 194 छात्रों का नाम काटा गया है। इसी प्रकार मॉडल हाई स्कूल, तिरहुत एकेडमी, एसआरबी इंटर स्कूल आदि स्कूलों में भी अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का नाम काटा गया है।
इसके साथ ही नाम काटे गए बच्चों के घरों पर स्कूल प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। स्कूल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अचानक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ने लगी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों में नियमित क्लास जरूरी है। बच्चे नियमित रूप से स्कूल आए, तभी वह बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि बच्चों के बहतर भविष्य के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे छात्र- छात्राएं जो बीमार हैं या किसी कारण से अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए हैं। वैसे छात्र -छात्राओं के अभिभावक स्कूल में आकर शपथ पत्र देंगे तो उनके बच्चों का एडमिशन कर लिया जाएगा। साथ ही गलत सूचना देने वाले अभिभावकों के बच्चों का एडमिशन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment