अंडर-14 फुटबॉल बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल व उप विजेता रहे टीआर नारायण

अंडर-14 फुटबॉल बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल व उप विजेता रहे टीआर नारायण


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट 

जमुई : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीआरओ सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा राघवेंद्र कुमार दीपक ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंदर 14, अंडर 17 एवं अंदर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय दिया। फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 14 में चार टीम, अंडर 17 में नौ टीम एवं अंदर-19 में चार टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के दिन अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल जमुई एवं उप विजेता टी आर नारायण हाई स्कूल जमुई रहा।

अंडर 17 बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल जमुई एवं उप विजेता टीआर नारायण हाई स्कूल जमुई रहा। अंडर 19 में बालक वर्ग में विजेता प्लस टू एम जी एच स्कूल झाझा एवं उपविजेता टी आर नारायण हाई स्कूल जमुई रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन डीपीआरओ सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा द्वारा ताइक्वांडो खिलाड़ियों को गोल्ड, रजत एवं तांब्र पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों के हौसले को बनाते हुए खेल में आगे बढ़ाने की संभावनाओं के बारे में खिलाड़ियों को बताया एवं खेल के क्षेत्र में और बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में खेल संचालक शिव पूजन शर्मा, तकनीकी पदाधिकारी अनुराग कुमार, मुकेश रंजन वर्मा, श्याम कुमार, मृत्युंजय कुमार, उत्पल कांत, चंद्रशेखर पंडित, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं प्रसन्न राय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने निर्णायक भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना