समस्तीपुर से लोजपा (रा) का होगा प्रत्याशी : चिराग
समस्तीपुर से लोजपा (रा) का होगा प्रत्याशी : चिराग
🔹इंडिया गठबंधन पर चिराग ने साधा निशाना, कहा - पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही दिख रहा बिखराव।
सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार
समस्तीपुर में सांसद चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर फिर से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव आते - आते बिखर जाएगा। बल्कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही बिखराव नजर आ रहा है। कांग्रेस - सपा और आप की स्थिति तो जरा देखिए। चिराग रविवार को समस्तीपुर में रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कहीं।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि समस्तीपुर के सांसद उनके छोटे भाई प्रिंस राज ने खुद रास्ता अलग किया है। व्यक्तिगत रिश्ते और चुनाव में दल के रिश्ते अलग हैं। समस्तीपुर लोजपा की सीट रही है। प्रिंस उम्मीदवार नहीं होंगे। लोजपा का उम्मीदवार दल का, संसदीय दल समय आने पर करेगा।
वहीं रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। और उन्होंने कहा नीतीश ने चिराग को समाप्त कराने के लिए सब हथकंडा अपनाया। जबकि मेरे पास आय से अधिक न कोई संपत्ति है, न ही मुझ पर पर कोई कोर्ट में मामला है। उन्होंने पार्टी को तुड़वाकर मुझे कमजोर करने का प्रयास किया है लेकिन मैं टूटने वाला नहीं हूं। बिहार को उन्होंने जान बूझ कर पिछड़ा बना कर रखा है। उन्होंने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। उनकी गलत नीतियों के कारण आने वाले लोक सभा और विधान सभा चुनाव को उनकी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी। उनकी पार्टी बिहार में सरकार नहीं बना पाएगी।
इसके साथ ही इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद डॉ० अरुण कुमार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोग चिराग को नेता के रूप में स्वीकर किया है और आने वाला समय चिराग पासवान का होगा। उनके पास बिहार के विकास का विजन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविलास स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने की।

Comments
Post a Comment