ताइक्वांडो में राजवर्धन वत्स ने जीता गोल्ड
ताइक्वांडो में राजवर्धन वत्स ने जीता गोल्ड
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में झाझा निवासी राजवर्धन वत्स ने स्वर्ण पदक जीता। गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर श्री वत्स को बधाई और शुभकामना मिल रही है। झाझा निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी सूर्या वत्स का सुपुत्र राजवर्धन वत्स जिला मुख्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ताईक्वांडो खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी आर. के. दीपक ने उसे पुरस्कृत किया। खेलप्रेमी सत्यजीत मेहता, डॉ. एम. एस. परवाज, माधुरी देवी, कंचन सिंह आदि ने राजवर्धन वत्स को गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर बधाई और शुभकामना दी है।

Comments
Post a Comment