जमुई लोजपा इकाई टीम द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा
जमुई लोजपा इकाई टीम द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर जमुई लोजपा इकाई टीम जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आज रविवार को लोजपा रामविलास टीम जमुई के बरहट प्रखंड के, पंचायत-बरियारपुर, कटौना, मलयपुर, बरहट, दाढ़ा, नूमर, पाड़ों, गुगुलडीह आदि पंचायत वासियों की जनसमस्या सुनी एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी।
वहीं लोगों की समस्या का समाधान के लिए पदाधिकारी को दूरभाष पर अवगत कराया गया। साथ ही सांसद द्वारा किया गया सांसद निधि कार्यों एवं विकास योजना का अवलोकन किया। मौके पर जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं की स्थिति धरातल पर ठीक नहीं है। वृद्धा पेंशन योजना, जन वितरण प्रणाली योजना, जल - नल योजना की स्थिति धरातल पर बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सांसद के प्रयास से जिले में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट ऑफिस, झाझा बटिया रेल लाइन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सांसद जी के निर्देश पर जिले के 153 पंचायत में पिछले 11 अक्टूबर से पंचायत जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव मोतिउल्लाह, पूर्व जिला अध्यक्ष रूबेन सिंह, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान, प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, युवा जिला महासचिव विमल वर्मा, सुरेन्द्र हेंब्रम, सुदामा मांझी, टुनटुन सिंह, गुड्डन सिंह, प्रमोद पासवान, हरकू पासवान इत्यादि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment