सीएसपी में घुसकर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम, हिम्मत दिखा बुजुर्ग ने पकड़ा एक लुटेरा
सीएसपी में घुसकर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम, हिम्मत दिखा बुजुर्ग ने पकड़ा एक लुटेरा
सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर रामनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में घुसकर बेखौफ हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
वहीं भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को एक बुजुर्ग ग्रामीण द्वारा हिम्मत दिखाते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान पकड़े गये बदमाश को लोगों ने धुनाई कर दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाए बदमाश को सौंप दिया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां दलसिंहसराय एसडीपीओ नजीब अनवर द्वारा आरोपी बदमाश से पूछताछ जारी है।
वहीं जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव के रहने वाले के रूप में की गई है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीएसपी खुलने के कुछ ही घंटों के बाद बाइक पर सवार तीन बदमाश चांदचौर स्थित सीएसपी पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे जहां एक बदमाश बाहर ही खड़ा रहा और दो सीएसपी के अंदर आए और पिस्तौल व चाकू के बल काउंटर से रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया।
संचालक ने बताया कि उस समय काउंटर पर अधिक रुपये नहीं थे। लुटेरों ने 13 हजार रुपये और उसका पर्स लूट लिया। लूट के बाद तीनों बदमाश भागने लगे। लूट का हल्ला मचने पर जुटे ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया जहाँ दो बदमाश बाइक पर सवार हो बसढिया की ओर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने उक्त बदमाश को हवाले कर दिया। जिसकी दलसिंहसराय एसडीपीओ खुद घटना की जांच कर रहे हैं।
सीएसपी संचालक मनीष कुमार मणि ने यह भी बताया कि दिन में बदमाश लगभग 11 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग सीएसपी केन्द्र पर पहुंचे। जहाँ दो लोग सीएसपी केन्द्र के अंदर प्रवेश किया और एक बाहर ही बाइक पर खड़ा रहा। अंदर प्रवेश करने वाले युवक ने ग्राहक बनकर कहा कि आधार कार्ड से पैसा निकालना है। संचालक ने बताया कि वह सिर्फ एसबीआई का ही पैसा निकाल सकता है।
इतना कहते ही अंदर प्रवेश करने वाला बदमाश पिस्तौल और चाकू निकाल लिया और रुपए की मांग करने लगा और बदमाशों ने काउंटर में रखे हुए करीब 13 हजार रुपए के साथ उनका पर्स व मोबाइल छीन लिया और बाइक से भागने लगे। जिसके दौरान ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाए जाने पर बदमाश की बाइक असंतुलित हो गई जिसके कारण एक बदमाश के नीचे गिर जाने से एक बुजुर्ग ग्रामीण समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
वहीं मौके पर बुजुर्ग ग्रामीण पवन पासवान ने बताया कि बैंक से भागते हुए लोगों को देखा की लुटेरा-लुटेरा हल्ला हो रहा है। इस दौरान वह बाइक चला रहे युवक की हेलमेट पकड़ा, लेकिन उसने उसी पर चाकू चला दिया और गोली मार देने की धमकी दी। इसी दौरान बदमाश की बाइक असंतुलित हो गई। जिससे एक बदमाश नीचे गिर गया और दो बाइक सवार वहां से बसढीया की ओर फरार हो गये। इसी बीच एक बदमाश भागते हुए सामने से आ रहे ऑटो के चालक को धक्का दिया और ऑटो खुद चलाने लगा। जिस पर वह बदमाश का काॅलर पकड़कर नीचे खींच लिया। फिर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई और उसे पकड़ लिया गया।

Comments
Post a Comment