लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट के वार्षिकोत्सव पर पूजा कार्यक्रम आयोजित

लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट के वार्षिकोत्सव पर पूजा कार्यक्रम आयोजित 

- वर्ष 1985 में हुई थी स्थापना।

- गिद्धौर राज रियासत के कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह चंदेल ने किया था उद्घाटन।

- शरद पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष होती है पूजा।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन, 

संवाद : सुशान्त साईं सुन्दरम

गिद्धौर/जमुई : स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सरोकारों में लगभग 4 दशकों से समर्पित लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट के प्रबंध निदेशक सुशांत साईं सुंदरम ने बताया कि वर्ष 1985 में शरद पूर्णिमा के दिन ही इसकी स्थापना डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा द्वारा की गई थी। तब गिद्धौर राज रियासत के कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह चंदेल के कर कमलों द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। जिसमें स्व. डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, डॉ. एस. एन. झा सहित जिले के कई गणमान्य एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। तब से अनवरत यहां स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के सेवा कार्य निर्बाध रूप से जारी है।

सुशांत ने बताया कि प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट का वार्षिकोत्सव समारोह पूजन कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाता है। पूजा संपन्न कराने में विद्वान पंडित वेदानंद पांडेय का योगदान रहा।

वहीं इस मौके पर लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट की ज्वाइंट डायरेक्टर मोनालिसा भारती, शिव प्रसाद रावत, विकास कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार, महंत गणेश राय, विनोद शर्मा, शंकर रावत, गुंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना