दिवंगत पूर्व मंत्री के श्राद्धकर्म में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, दी श्रद्धांजलि
दिवंगत पूर्व मंत्री के श्राद्धकर्म में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, दी श्रद्धांजलि
*बिहार की जनता के दिलों में जिंदा रहेंगे अर्जुन मंडल : सांसद।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन
संवाद : डॉ० निरजंन कुमार
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अर्जुन मंडल बिहार की जनता के दिलों में जिंदा रहेंगे। श्री सिंह दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल होने शनिवार को खैरा प्रखंड के प्रधानचक गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे दिवंगत नेता के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेसी अर्जुन मंडल अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे बिहार की जनता के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की अपील की।
उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के प्रधानचक गांव पहुंचने पर दिवंगत मंत्री के सुपुत्र विनोद कुमार, प्रमोद कुमार मंडल, सुबोध कुमार , अनिल कुमार और सुनील कुमार ने हृदयतल से अभिवादन किया और यहां आगमन के लिए उनके प्रति आभार जताया।
जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह समस्तीपुर जिला के पार्टी प्रभारी ई. आई. पी. गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह उर्फ महेश जी, पूर्व मुखिया विधुशेखर सिंह, दिनेश सिंह, समाजसेवी अप्पू जी, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार मंडल, धीरेंद्र सिंह समेत दर्जनों दलीय समर्थक और भारी संख्या में आमजन इस अवसर पर उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment