गिद्धौर के दिहाड़ी मजदूर के बेटे निलेश का एनटीपीसी परीक्षा के बाद रेलवे क्लर्क में हुआ चयन
गिद्धौर के दिहाड़ी मजदूर के बेटे निलेश का एनटीपीसी परीक्षा के बाद रेलवे क्लर्क में हुआ चयन
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन,
संवाद : सुशान्त साईं सुन्दरम
गिद्धौर/जमुई : गिद्धौर निवासी दिहाड़ी मजदूर बिनोद राय के पुत्र निलेश कुमार राय ने रेलवे द्वारा आयोजित आल इंडिया एनटीपीसी की परीक्षा को पास कर गिद्धौर सहित जिले भर का नाम रौशन किया है। पश्चिम बंगाल राज्य के मेदिनीपुर खड़गपुर रेल डिवीजन में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेला में निलेश कुमार राय को बंगाल राज्य के मैदिनीपुर सांसद दिलीप घोष एवं रेल डीआरएम के आर चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
बताते चलें की रेलवे द्वारा आयोजित ऑल इंडिया एनटीपीसी एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के बाद निलेश का खड़गपुर डिवीजन में डीआरएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर चयन हुआ है। निलेश के चयन से उनके गृह क्षेत्र गिद्धौर में खुशी का माहौल है।
निलेश की इस सफलता पर डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट की मोनालिसा भारती, उन्नति क्लासेज की निदेशक अपराजिता सिन्हा, शिव प्रसाद रावत, मनोहर सिंह, बिहार बेसिक इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक अंजू कुमारी सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Comments
Post a Comment