दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुई समाजसेविका डॉ. स्मृति

दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुई समाजसेविका डॉ. स्मृति


*कहा :  उनकी सोच को आगे बढ़ाएंगे।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन

संवाद : डॉ० निरजंन कुमार

बिहार सरकार के दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के द्वादश श्राद्धकर्म में जानी - मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान शामिल हुई। जमुई जिले के प्रधानचक गांव में आयोजित श्राद्ध कर्म में सर्वप्रथम उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। बाद में उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मौके पर डॉ. पासवान ने कहा कि अर्जुन मंडल की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। लेकिन उनकी सोच और उनके विचार को आगे बढ़ाते हुए धरातल पर उतारने का जरूर काम किया जाएगा। उनके विचारों को लेकर हम आगे बढ़ने का काम करते रहेंगे। क्योंकि परिवार के साथ-साथ समाज और राज्य के लिए उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है।


वे एक बड़े और मजबूत नेता थे। लेकिन जिस प्रकार वह राज्य और क्षेत्र की जनता के लिए अपनी भावना रखते थे उसको आगे बढ़ाने का काम हम लोग करते रहेंगे। डॉ. पासवान ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने का संकल्प लिया।

      ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक, राइजिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. खुर्शीद आलम, समाजसेविका काजल शर्मा, सुनीता कुमारी, अंजली समीरा किंडो, पूजा शर्मा, अशोक कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, राकेश कुमार, गुंजन जी,  आदि लोगों ने भी दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अशेष श्रद्धांजली दी।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना