खतौली में भारतीय जनता पार्टी ने किया बाइक रैली का आयोजन

खतौली में भारतीय जनता पार्टी ने किया बाइक रैली का आयोजन


सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा

मुजफ्फरनगर-खतौली : मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज यानी मंगलवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बाइक रैली आवास विकास से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए, घंटाघर से होकर चोपला होते हुए रेलवे रोड पर संपन्न हुई। 


  वहीं नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष  प्रवीण ठकराल का जगह-जगह जनता द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि गुंडागर्दी बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी और व्यापारियों पर अत्याचार भी सहन नहीं किया जाएगा। बाइक रैली में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। 

      रैली में मुख्य रूप से प्रवीण ठकराल, मोनू मंगवानी, सुंदर धारीवाल, डाक्टर हबीब, डाक्टर  अंकुर शर्मा, राकेश प्रजापति, मदन छाबड़ा गुरुदत्त अरोड़ा, ऋषभ जैन, अजय भुर्जी, प्रदीप शर्मा, अनुराग ठाकुर, शाहिद सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना