संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक के पिता की दो टूक : फांसी पर चढ़ा दो अगर उसने…
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक के पिता की दो टूक : फांसी पर चढ़ा दो अगर उसने…
संसद की सुरक्षा में बुधवार को तब बड़ी चूक देखने को मिली, जब दो युवक लोकसभा की विजिटर्स गैलरी से अचानक नीचे कूद गए। इसके बाद देश की संसद में हड़कंप मच गया। दोनों को वहां मौजूद सांसदों ने दबोच लिया और बाद में दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों में से एक का नाम सागर है, जबकि दूसरे का नाम मनोरंजन है। मनोरंजन के पिता देवराज ने अपने बेटे की हरकत को गलत बताया है और कहा है कि अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है, तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाना चाहिए।
मनोरंजन के पिता देवराज का कहना है कि यह गलत है, किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, ”अगर मेरे बेटे ने कुछ अच्छा किया होता, तो बेशक मैं उसका समर्थन करता, लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है तो उसे फांसी दी जाए।” वहीं, संसद के भीतर दो लोगों द्वारा सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के अलावा, संसद परिसर के बाहर भी दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक नीलम नाम की लड़की है, जिसने बाहर काफी बवाल काटा। नीलम की मां के अनुसार कहना यह है कि वह बेरोजगारी की वजह से काफी परेशान थी।

Comments
Post a Comment