राष्ट्रपति के पटना आगमन की तैयारी पूरी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंजातम
राष्ट्रपति के पटना आगमन की तैयारी पूरी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
🔹एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड हुई बैरिकेडिंग, 19 को मोतिहारी और 20 को गया में कार्यक्रम।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट
बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आ रही हैं। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन, गांधी मैदान, तख्त साहिब सहित शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से 200 मजिस्ट्रेट और 250 पुलिस अधिकारियों के साथ - साथ 1200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
यह बताते चलें कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर घुड़सवार दल भी कार्यक्रम स्थल के आसपास गश्ती करते नजर आएंगे। जहाँ राष्ट्रपति के कारकेड के लिए दो मार्ग तय किए गए हैं। जिसमें एक बेली रोड और दूसरा अटल पथ से जेपी गंगा पथ है जिसके लिए इन दोनों मार्गों पर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है।
साथ ही यह भी बताते चलें कि राष्ट्रपति बुधवार को यानी 18 अक्टूबर को पटना एयरपोर्ट पर 11:25 बजे दिन में वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगी। जहाँ 18 और 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। जबकि 18 को एयरपोर्ट से राजभवन होते हुए बापू सभागार पहुंचेंगी, जहां बिहार सरकार के चौथे कृषि रोड मैप का लोकार्पण करेंगी। औऱ 18 को ही शाम में पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर में मत्था टेकने जाएंगी।
वहीं राष्ट्रपति के आगमन पर पहले दिन यानी 18 अक्टूबर को राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। इस भोज के खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजभवन की ओर से निमंत्रण पत्र भी गणमान्य जनों को भेजा गया है। इसके साथ ही दूसरे दिन 19 अक्टूबर को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। औऱ उसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पटना से गया जाएंगी। वहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद गया से ही राष्ट्रपति दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगी।

Comments
Post a Comment