जल संरक्षण संवर्धन जागरुकता हेतु चित्रांकन प्रतियोगिता समापन समारोह आयोजित किया गया
जल संरक्षण संवर्धन जागरुकता हेतु चित्रांकन प्रतियोगिता समापन समारोह आयोजित किया गया
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : देवघर
पानी बचाओ जीवन पाओ जलसंरक्षण सहयोगसमिति लि देवघर द्वारा आयोजित जल संरक्षण संवर्धन जागरुकता हेतु चित्रांकन प्रतियोगिता समापन समारोह आयोजित किया गया। ये प्रतियोगिता आदरणीय मार्कंडेय जजवाड़े के विनायक आर्ट दीर्घा में एक महीने से
संचालित हो रहा था। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त बिहार सरकार के पुर्व सिंचाई मंत्री कृष्णा नंद झा रहे। अतिथि रुप में रमेश बाजला, डॉ नीतू अग्रवाल, सर्वेश्वर दत्त द्वारी, गिरिजा चरण फलाहारी, चंद्र मोहन झा एवं सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में सिनीयर वर्ग में प्रथम कुमारी राजनंदिनी, द्वितीय वेदसागर, तृतीय वैष्णवी राज एवं माहीं कुमारी वहीं जुनियर वर्ग में प्रथम सक्षम भारद्वाज द्वितीय लक्ष्य वर्णवाल तृतीय अंश कुमार मिश्रा और अन्य तीस को सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहन देते हुए जल संरक्षण पर भी वक्तव्य दिया। योगेन्द्र प्रसाद झा सेवा निवृत्त कल्याण आयुक्त भारत सरकार के द्वारा रचित पुस्तक "देवघर तब और अब" के तृतीय संस्करण का विमोचन किया भी गया।जल संरक्षण के परिप्रेक्ष्य में समिति ने रियायती दर वाटर अलार्म सिस्टम इंस्टॉलेसन के साथ इच्छुक व्यक्तियों/घरों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इस उपकरण के लिए अन्य परिवारों को प्रेरित करने वाले को सम्मानित/पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस आयोजन में पानी बचाओ जीवन पाओ जलसंरक्षण सहयोगसमिति लि के अध्यक्ष नितेश चरण द्वारी ने बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए खुशी जताया एवं मार्कंडेय जजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment