इनरव्हील क्लब देवघर ने किया किन्नर समाज के साथ टॉक शो “रूबरू “ कार्यक्रम का आयोजन
इनरव्हील क्लब देवघर ने किया किन्नर समाज के साथ टॉक शो “रूबरू “ कार्यक्रम का आयोजन
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : देवघर
इनरव्हील क्लब देवघर ने कुष्ठ आश्रम कॉलोनी में स्थित इनर व्हील पार्क में देवघर किन्नर समाज की हेड रोज मौसी व उनके अन्य सदस्य, लवली, रूपा, माया, चंपा, प्रीति, रौशनी एवं सपना के साथ एक टॉक शो “रूबरू”का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की पहल, क्लब की अध्यक्ष सारिका साह व सचिव अर्चना भगत ने की तथा शो का संचालन एंकर अर्चना सिन्हा ने किया। सबसे पहले अध्यक्ष द्वारा किन्नरों को समान्नित किया गया।क्लब सदस्या रेणु खैतान द्वारा ठंड को देखते हुए एक रूम हीटर भेंट की गई तथा प्रीति अग्रवाल द्वारा भी एक तोफ़ा देकर सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र में इनका सामाजिक परिचय दिया गया व सहयोग की भावना पर चर्चा हुई।किन्नर समाज के विशेषताओं के बारे में बताया गया तथा उनसे सहयोग की भावना बढ़ाने के लिए अपील की गई।मध्य सत्र में सामूहिक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किन्नर समाज के सभी सदस्यों ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानियों को साझा किया।लवली ने कहा कि -हर व्यक्ति ईश्वर की संतान है और समाज को इसे स्वीकार करना चाहिए। जहां तक सरकार की बात है तो सरकार ने भी अब तीसरे जेंडर को मान्यता दे दी है।
यह बहुत दुख की बात है कि जिस मां-बाप से ऐसे विशेष बच्चे जन्म लेते हैं वे मां-बाप भी ऐसे बच्चों को अपनाने से कतराते हैं जबकि इसमें इनका कोई भी दोष नहीं। वे भूल जाते हैं कि इनका भी एक मन है जिससे उनकी भावनाएं हैं जो चोट पहुंचाने पर आहत भी होती हैं।

Comments
Post a Comment