साहब मेरे जीवित रहते पति ने कर ली दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,
साहब मेरे जीवित रहते पति ने कर ली दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
🔹पीड़िता ने कहा - पुलिस को आवेदन देने पर नहीं हुई कार्रवाई।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई
जमुई में सिकंदरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाली एक महिला ने बुधवार को एसपी शौर्य सुमन को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि साहब उसके जिंदा रहते उसके पति भवानी यादव ने पूनम देवी से दूसरी शादी कर ली। इसको लेकर उसने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं बताया जाता है कि नारायणपुर निवासी बिंदु कुमारी की शादी भवानी यादव के साथ हुई थी। उसके बावजूद भवानी यादव ने 23 नवंबर को सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के राजाडीह निवासी भूषण यादव की पुत्री पूनम देवी के साथ दूसरी शादी कर ली। जिसका विरोध करते हुए बिंदु ने सिकंदरा थाने में आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप :
पीड़ित बिंदु कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी गई थी। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। जबकि पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले पर लापरवाही की गई है।
वहीं पूरे मामले की जानकारी के बाद एसपी ने थाना अध्यक्ष विजय कुमार से बात की और पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट एसपी शौर्य सुमन ने जल्द मांगी है ताकि पूरे मामले पर कार्रवाई की जा सके।

Comments
Post a Comment