नीतीश कुमार सनातन धर्म को समाप्त करने में लगे है : मनोज पोद्दार
नीतीश कुमार सनातन धर्म को समाप्त करने में लगे है : मनोज पोद्दार
सिटी संवाददाता : चकाई
जमुई : बिहार के नितीश सरकार में अब मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों को बढ़ा कर उन्हें खुश करने की कोशिश की जा रही है ताकि मुस्लिम का एकमुस्त वोट पा सकें। वहीं हिन्दुओं को बली का बकरा बनाया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस प्रकार के तुगलकी फरमान हिन्दुओं की धार्मिक स्वात्रता पर आघात है। हम इसे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। उपरोक्त बातें भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को कही। उन्होंने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, शिवरात्रि, मकर संक्रांति, रामनवमी, वट सावित्री, जीवित पुत्रीका व्रत, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, सरस्वती पूजा जैसे त्योहारों की छुट्टियों को समाप्त कर हिन्दुओं को प्रताड़ित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। नितीश सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा। वरना सड़क से लेकर सदन तक इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा । भाजपा नेता ने कहा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसी पीआर) ने भी इस पर गंभीरता से लिया है। बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने सभी बच्चों को धार्मिक उत्सव मनाने का समान अवसर उपलब्ध कराने को कहा है।नितीश कुमार क्या बताएंगे कि अब शिक्षक स्कूलों में ही इतने सारे पर्व मनाएँगे। सत्ताधारी सरकार की यह सांप्रदायिक मंसा कभी कामयाब नहीं होगी इसका विरोध हम अंतिम सांस तक करते रहेंगे।

Comments
Post a Comment