समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में शुरू किया फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे
समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में शुरू किया फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार
समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में फुटपाथ पर दुकान करने वाले दुकानदारों का बुधवार से सर्वे शुरू किया है। उक्त कार्य को लेकर नगर निगम के कर विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें शहर के सभी बाजार में फुटपाथ पर दुकान करने वाले लोगों का सर्वे करने के बाद रूटवार रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी सदर एसडीओ को भेजेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने एसडीओ के निर्देश पर सर्वे का काम शुरू किया है। इसके तहत फुटपाथी दुकानदारों का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर व्यवसाय का नाम व व्यवसाय स्थल व रूट का डिटेल लिया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सर्वे किस मकसद किया जा रहा है।
सूत्रों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि सर्वे के बाद फुटपाथी दुकानदरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे यह भी पता चलेगा कि शहर में कितने लोग फुटपाथ पर दुकान करते हैं। बाद में इन लोगों को नगर निगम से वेंडर का लाइसेंस देकर वेंडर जोन में व्यवसाय करने के लिए अधिकृत किया जा सकेगा।
.jpeg)
Comments
Post a Comment