पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस


सिटी संवाददाता : चकाई 

जमुई : चकाई थाना क्षेत्र के बटपार के ढीलूवा जंगल स्थित एक  अक्सा के पेड़ से गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि जंगल में मवेशी चराने के लिए गए लोगों की नजर जब लटके हुए शव पर पड़ी तो पूरे इलाके में यह बात फैल गई।तब इसकी सूचना चकाई पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चकाई थाने के अवर निरीक्षक अविनाश चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर  जांच में जुट गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। शव की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी सुधीर रवानी (40) के रूप में की गईं।शव को देखते ही पत्नी, बेटी, बेटे सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। उन सबों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की  दूरी पर  गहमा गांव में सुधीर का ससुराल है। मिली जानकारी  के अनुसार बुधवार को वह अपनी पत्नी से फोन पर बात किया और बताया कि वह धनबाद से  लौट रहा है और ढेलूवा स्थित एक महुआ के पेड़ के पास रुकेंगे। वही पत्नी को भी वहां आने के लिए कहा था ताकि वहां से वह पत्नी के साथ गहमा गांव स्थित अपने ससुराल जाएगा।वहीं सुबह जब  उसके घर हेठ चकाई से उसकी पत्नी वहां पहुंची तो पति को ना देखकर पत्नी अपने मायके गहमा चली गईं और वहां पूछताछ की तो पता चला कि  सुधीर ससुराल भी नहीं पहुंचा था।तब जाकर उसके पत्नी सहित अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू किया।खोजबीन के दौरान मवेशी चरा रहें लोगों 

ने ढेलुवा जंगल के पास एक पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ रहने की बात कही तो वहां जाकर पत्नी ने देखा तो पति एक पेड़ पर गमछा के सहारे लटका हुआ था।शव देखते ही कोहराम मच गया। वहीं घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बात कह रहे हैं।

घटना के बाद पत्नी सुलेखा देवी,पुत्र सुमित कुमार (13) और पुत्री तन्नू कुमारी (10) दहाड़ मारकर रो रहे थे।वही घटना के सबंध मे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।पुलिस ने यह भी बताया कि शव जहां लटकी हुई थी वहां एक बैग पड़ा हुआ था जिसमें रुपये भी मिले हैं अभी उसकी गिनती नही की गई है।इसके अलावे मृतक के जेब से उसका एटीएम  कार्ड मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना